फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी ने उत्तराकशी आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई निरीक्षण

रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Jul 2025 08:00 AM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड सहित ओजरी और स्यानाचट्टी का हवाई निरीक्षण किया। साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास के स्थितियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों को युद्धस्तर पर स्थिति को सुधारने के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित व्यक्ति का हर संभव मदद दी जाएगी।बीते 28 जून को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के समीप बादल फटने के कारण वहां पर एक निजी होटल का कार्य करने वाले टिनशेड में रह रहे नौ लोग बह गए थे। वहीं 20 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया। मलबे में बहे लोगों में से दो के शव बरामद हो गए थे। वहीं सात अन्य अभी भी लापता हैं। उनकी खोज की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें