फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: सेमीनार में उठे श्रम संहिताओं के विरोध के स्वर

गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Feb 2026 04:17 PM IST

रुद्रपुर के इंकलाबी मजदूर केंद्र के सेमीनार में चार श्रम संहिताओं का विरोध किया गया। श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की है। नगर के आहूजा धर्मशाला में हुए सेमीनार में इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव कैलाश भट्ट ने कहा कि 44 श्रम कानूनों के स्थान पर केंद्र सरकार ने चार श्रम संहिता (लेबर कोड) को लागू किया है। श्रम संहिताओं के माध्यम से मजदूरों के संगठित होने के अधिकार पर हमला किया गया है। स्थायी रोजगार पाने के अधिकार को छीना गया है। वक्ताओं ने कहा कि आठ घंटे के कार्य दिवस का कानूनी अधिकार को छीनने, यूनियन बनाने और हड़ताल करने के सांविधानिक अधिकार से भी किया जा रहा है। तालाबंदी की पूंजीपतियों को खुली छूट देने, महिला मजदूरों से रात की पाली और खतरनाक उद्योगों में काम कराने, कर्मचारी राज्य बीमा आयोग, कर्मचारी भविष्य निधि की सामाजिक सुरक्षा छीनने की साजिश की गई है। पुराने श्रम कानूनों में प्रदत्त अधिकारों को मजदूरों से छीन लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें