रुद्रपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित तमाम लोगों ने डीडी चौक पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को मूर्ति के पास रामसुमेर के कार्यों का शिलापट लगाने के निर्देश दिया।