दिनेशपुर के राधाकांतपुर निवासी सपन सील (40) की सोमवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उनका बड़ा भाई कमलेश सील और परिजन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां सपन सील की मौत हो गई। सूचना पर सूचना पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सपन सील की मौत की खबर सुनते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता अमित नारंग, सुशील गाबा समेत तमाम लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सपन के भाई के कहा कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान लापरवाही की है। भाई को जिला अस्पताल लाए तो उसे इंजेक्शन लगाया गया था। लेकिन इंजेक्शन लगाने वाले ने सुई को।मोड दिया। उसके भाई को रैफर किया गया मगर एंबुलेंस नहीं मिली थी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार चिकित्सा कर्मियाें पर कार्रवाई की मांग की है। अमित नारंग ने सीएमओ से शिकायत की तो एसीएमओ हरेंद्र मलिक मोर्चरी पहुंचे और परिजनों की शिकायत सुनी।