फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधायक बेहड़ के पुत्र पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए संरक्षण के आरोप

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने आक्रोश सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। खाकी का खौफ खत्म हो चुका है। ये हमला अकेले सौरभ बेहड़ पर नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी व उनके कार्यकर्ताओं पर हुआ है। जहां जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो वहां आम आदमी का क्या हाल होगा। सभा में पहुंचे एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने आश्वासन दिया कि उन्हें बुधवार शाम तक का समय दिया जाए। पुलिस हमलावरों को पकड़ लेगी। कांग्रेसियों ने हमलावरों के नहीं पकड़े जाने पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें