फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र, आत्मदाह की दी धमकी; पोर्टल खुलने के आश्वासन पर हुए शांत

एक सप्ताह से स्नातक-स्नातकोत्तर में सीटें बढ़ाने समेत पांच सूत्री मांगें पूरी करने के लिए अनशन पर बैठे छात्रों का सब्र जवाब दे गया। आत्मदाह के लिए पेट्रोल लेकर चार छात्रों के छत पर चढ़ने से कॉलेज और पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मंगलवार दोपहर दो बजे राधेहरि पीजी कॉलेज में आमरण अनशन पर बैठे छात्र अमन चौधरी, रिंकू बिष्ट, वरुण यादव, शुभम कंबोज पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए। सूचना पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, सीओ दीपक सिंह, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, आईटीआई थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन ने छात्रों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे सांसद अजय भट्ट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से फोन पर बात की। शीघ्र ही पोर्टल खुलने के आश्वासन पर छात्र मान गए। सांसद ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें