फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video:महुआडाबरा मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी दिया धरना

अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Jun 2026 09:07 PM IST

जसपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आहवान पर स्थानीय कर्मचारियों ने आंदोलन के तीसरे दिन भी सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नगर पंचायत महुआडाबरा के कार्यालय परिसर में कर्मचारी अपनी नौ मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को उनके आंदोलन का यह तीसरा दिन है। कर्मचारी संघ की स्थानीय इकाई के महासचिव अरविंद कुमार ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आहवान सरकार की वादा खिलाफी को लेकर चरणबद्व तरीके से आंदोलन चल रहा है। बृहस्पतिवार को पांच कर्मचारियों का एक दल पूरे दिन धरना देगा। वहां प्रमोद कुमार, अंकित कुमार, आदेश कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, विशेष कुमार, पुनीत कुमार, अविनाश कुमार, सागर कुमार, सावित्री देवी, संगीता देवी, अखिलेश देवी, बबीता रानी, सर्वेश देवी कर्मचारी रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें