रुद्रपुर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया का कहना है कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उनका कहना है कि जिले में 40 गैस गोदाम है। जहां पर प्रशासन और पुलिस दोनों की नजर है। कालाबाजारी नहीं होने दी जा रही है। इसके लिए एक क्यूआरटी टीम गठित की गई है, जिसमें एडीएम पंकज उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम का कहना है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। लोग घर में बैठकर बुक करा सकते हैं। एजेंसी में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। लोग पहले बुक कराकर सिलिंडर ले सकते हैं। दूसरा सिलेंडर उन्हें 25 दिन बाद मिलेगा। बताया कि हर एजेंसी में पुलिस प्रशासन की टीम तैनात है। यदि गैस आपूर्ति नहीं होगी तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने गैस पाइप लाइन का कनेक्शन लेने पर भी जोर दिया और कहा कि सिडकुल पंतनगर में 80 प्रतिशत एलपीजी है। किसी कंपनी पर कोई असर नहीं पड़ा है। एसएसपी अजय गणपति का कहना है कि यदि गैस एजेंसी संचालकों ने मनमानी की तो उनके खिलाफ प्राथमिकी की जाएगी।