फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग के बढ़ने लगे मरीज

काशीपुर में हड्डी विभाग में चिकित्सक के समय से बैठने और मौसम के बदलने के कारण हड्डी रोग के मरीज बढ़ने लगे हैं। दर्द से ग्रस्त रोगी अस्पताल की ओर रुख करने लगे हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की सुविधा के लिए फिजियोथैरेपिस्ट भी शुरू कर दी गई है। तीन-चार दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो दिन से ठंडी हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई है। ऐसे में जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, टेनिस एल्बो, गठिया का दर्द लोगों को सताने लगा है। इससे ग्रस्त मरीज एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की ओर रुख करने लगे हैं। हड्डी विभाग में प्रतिदिन 120-130 ओपीडी पहुंच रही है। इसमें सबसे अधिक गठिया, कमर, जोड़ों के दर्द के मरीज देखे जा रहे हैं। वहीं चिकित्सक भी निर्धारित समय से विभाग में बैठ जाते हैं। इससे भी मरीज बढ़ रहे हैं। बता दें कि सरकारी अस्पताल में काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, रामनगर, महुआखेड़ा गंज के अलावा ठाकुरद्वारा, रेहड़ आदि यूपी से भारी संख्या में मरीज इलाज को पहुंचते हैं। सीएमएस हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गांधी ने बताया कि अप्रैल 2024 में 7263 नए और 2212 पुराने मरीज पहुंचे थे। इसी माह 2025 में 10746 नए और 3444 पुराने रोगी ओपीडी में पहुंचे हैं। समय से निरंतर बैठने के कारण मरीजों का रुझान भी सरकारी अस्पताल पर बढ़ रहा है। गठिया के मरीजों को फिजियोथैरेपी की सलाह दी जा रही है। यह सुविधा भी सरकारी अस्पताल में निशुल्क शुरू की गई है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें