फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: स्कूल परिवहन शुल्क में बढ़ोत्तरी पर अभिभावकों में रोष

गायत्री जोशी Updated Fri, 27 Mar 2026 04:57 PM IST

रुद्रपुर के निजी स्कूलों में बस और वैन का परिवहन शुल्क में की गई भारी वृद्धि ने अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों ने एआरटी के माध्यम से राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र भेज इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। हाल ही में राज्य परिवहन प्राधिकरण ने निर्धारित नई शुल्क दरें 2200 से 3700 रुपये प्रति माह तक कर दी हैं। अभिभावकों का कहना है कि पहले से ही शिक्षा व्यवस्था महंगी होती जा रही है। जिसमें किताबों, स्कूल ड्रेस और ट्यूशन का खर्च शामिल है। ऐसे में परिवहन शुल्क में यह अप्रत्याशित वृद्धि उनके लिए बच्चों की शिक्षा के खर्च को वहन करना और भी मुश्किल बना रही है। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने शुक्रवार को एआरटी मोहित कोठारी के माध्यम से राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में परिवहन शुल्क में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर सुशील गाबा, पूर्व पार्षद जगदीश तनेजा, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश गौरी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, सचिन मुंजाल, सुरेंद्र गाबा, पूर्व पार्षद रमेश कालड़ा, मोनू निषाद, हैप्पी रंधावा, सुनील छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें