फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: स्व. बंटी कोली के जन्मदिन में रक्तदान शिविर का आयोजन

हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Aug 2025 02:58 PM IST

रम्पुरा के दिवंगत युवा नेता स्व. बंटी कोली के जन्म दिन पर मंगलवार को राजकीय ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने रक्तदान कर युवा नेता बंटी कोली कोली को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में महापौर विकास शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित तमाम लोगों ने बंटी कोली को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके समाज सेवा के कार्यों को याद किया। रक्तदान शिविर में कई युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर स्व. बंटी कोली को सच्ची श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने स्व. बंटी कोली को पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद करते हुए कहा बंटी कोली का स्वभाव बेहद विनम्र और व्यवहार कुशल था। उन्होंने समाज सेवा के साथ-साथ भाजपा युवा मोर्चा में रहते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान को यूं ही महादान नहीं कहा जाता, क्योंकि यह किसी अनजानी जिंदगी को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि समाज में जब ऐसे आयोजनों के माध्यम से सेवा की प्रेरणा मिलती है, तो यह बंटी कोली जैसे कर्मठ युवाओं को सच्ची श्रद्धांजलि होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें