गदरपुर में नशे के खिलाफ विधायक अरविंद पांडेय ने निकाली पदयात्रा। मजरा शिला मंदिर से श्री सनातन धर्म मंदिर तक निकाली गई पदयात्रा में उमड़ा लोगों का सैलाब। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि नशा समाज का दुश्मन है। नशे के दलदल में फंसकर युवा भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।