फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: विधायक पर आरोप लगा दी आत्मदाह की चेतावनी

गदरपुर के मुरलीवाला स्टोन क्रेशर के साझेदार गुरपेज बाजवा, गुरविंदर बाजवा और बलविंदर बाजवा ने विधायक अरविंद पांडेय पर उनके पार्टनर अनूप अग्रवाल की धोखाधड़ी को जानते हुए भी उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे प्रकरण में उनकी भूमिका को संदिग्ध बताते हुए न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए गुरपेज बाजवा ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अनूप के साथ मिलकर स्टोन क्रशर की स्थापना की थी। इसमें बाजवा बंधुओं का 45% और अनूप अग्रवाल 55% हिस्सा था। आरोप है कि स्टोन क्रशर लगने के बाद से ही अनूप उनके साथ धोखाधड़ी करने लगा। उन्हें किसी भी प्रकार का वित्तीय विवरण नहीं दिया जाता। उन्हें कभी लाभ का हिस्सा नहीं मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें