फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया लाइन का निरीक्षण

हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:01 PM IST

रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुछ समय बाद न केवल शहनाई बजेगी बल्कि पुलिस कर्मी और उनके परिजन थिरकते हुए नजर आएंगे। नगर निगम यहां बरातघर बनाने जा रहा है। इसमें सैकड़ों पुलिस परिवारों को लाभ मिलेगा। मेयर विकास शर्मा ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसपी क्राइम निहारिका तोमर के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से संवाद कर जमीनी स्तर की समस्याओं को विस्तार से समझा। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर से जुड़ी कई समस्याओं को बताया। उन्होंने ग्राउंड में स्थित स्टेज के सौंदर्यीकरण और पुलिस कर्मियों की सामाजिक आवश्यकताओं के लिए बरात घर निर्माण को कहा। मेयर ने जल्द बजट स्वीकृत कराकर बरातघर के निर्माण बनाने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें