फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: हाउस टैक्स की रसीद से हो सकेंगे मकानों के बैनामे : महापौर

हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Sep 2025 09:55 PM IST

हाउस टैक्स की रसीद पर रजिस्ट्री बंद होने की समस्या का समाधान हो गया है। अब एक बार फिर हाउस टैक्स की रसीद से मकानों के बैनामे हो सकेंगे। सीएम से वार्ता के बाद डीएम और एडीएम स्तर पर इसका समाधान निकाला गया है। वहीं नगर निगम में भी दो प्रतिशत दाखिल-खारिज शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। अब एक हजार रुपये फाइल चार्ज और शपथ पत्र देकर संपत्ति का दाखिल-खारिज नगर निगम में कराया जा सकता है। शनिवार को रामनगर रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर महापौर दीपक बाली ने बताया कि हाउस टैक्स की रसीद पर रजिस्ट्री बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मुद्दे पर चर्चा के बाद जिलाधिकारी और एडीएम स्तर पर समाधान निकाला गया है। अब मंगलवार से रजिस्ट्री कार्यालय खुलते ही हाउस टैक्स की रसीद से रजिस्ट्रियां सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी। मास्टर प्लान को लेकर महापौर बाली ने कहा कि इसे व्यावहारिक रूप देने के लिए पहले वाला ड्राफ्ट रोका गया था। अब नई योजना बनाई जा रही है, जिसमें पहले से बसी आबादी और पुरानी कॉलोनियों को उसी रूप में रखते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर होगा। नया मास्टर प्लान अगले तीन से चार महीने में आने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें