रुद्रपुर में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर पर जिले में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर और चिकित्सा शिविर होंगे। रुद्रपुर में 22 से 25 मार्च तक कार्यक्रम होंगे। गांधी पार्क में होने वाले कार्यक्रम में 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में डीएम ने कहा कि ये कार्यक्रम उत्सव की रूप में मनाए जाएंगे। इनमें बहुउद्देशीय शिविस्के साथ ही जिले की सक्सेस स्टोरियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। रक्तदान शिविर के साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। बताया कि जिले की 375 न्याय पंचायतों में प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वैन को सीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कहा कि रुद्रपुर में चार दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पंजाबी, बंगाली, पर्वतीय व पूर्वांचल संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। थारू व बुक्सा जनजापति की कला का भी प्रदर्शन होगा। 100 से अधिक महिला समूहों को उत्पाद बेचने और प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। कहा कि स्थानीय उत्पादो की बिक्री के लिए हाट बनाने की दिशा में काम हो रहा है। कहा कि अधिकारियों को कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। निजी स्कूलों की ओर से लिए जा रहे ओवरचार्जेज के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप शिकायत दीजिए, जांच कराकर कार्यवाही कराई जाएगी।