फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिला निर्वाचन अधिकारी व एसएसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण, कहा- 20 तक पूरी कर ली जाएं तैयारी

निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जुटा हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ मंडी समिति खटीमा और नवीन मंडी सितारगंज में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। सितारगंज में नगर पालिका सितारगंज, नगर पंचायत नानकमत्ता और शक्तिगढ़ की वोटो की गिनती होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मंडी से खटीमा नगर निकाय की मतदान पार्टियां रवाना होंगी और यहां मतगणना होगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां 20 जनवरी तक पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि सितारगंज से तीन निकायों के पार्टियां रवाना होगी। कहा कि 25 जनवरी को मतगणना होगी इसलिए तैयारियां पहले ही पूरी की जाएं। स्ट्रांग रूम की सभी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कनॉथ और मतगणना कक्षों में जालियां लगाई जाए।उन्होंने पर्याप्त लाइटिंग और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एसडीएम को प्रेक्षक के लिए एक रूम अलग से बनाते हुए रूम में कंप्यूटर, इन्टरनेट व्यवस्था कर बैरिकेटिंग भी कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि स्ट्रांग रूम व मतगणना के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।उन्होंने मतगणना स्थल की पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें