तराई में हरेला पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जगह जगह लोग पौधरोपण कर रहे हैं और हरियाली बचाने का संकल्प ले रहे हैं। जिला न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने न्यायाधीश और बार एसोशिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे और अधिवक्ताओं के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने सभी को हरेले की बधाई दी। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने जनपदवासियों को हरेले की बधाई दी।