काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शनिवार को 40.90 लाख की लागत से बनने वाली क्षेत्र की दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि ग्राम रामनगर-काशीपुर में सीसी रोड से अंकित, इमरत आदि के घरों के पास से होते हुए राधे श्याम आदि के घरों की तरफ 240 मीटर टायल मार्ग निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा रामचंद्र के मकान से मनीराम के मकान के पास सीसी रोड तक 130 मीटर टायल मार्ग बनाया जाएगा। वहां पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पाल, जिला पं. सदस्य बीनू, ब्लॉक प्रमुख चंद्राप्रभा आदि थे।