गोवा के नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद काशीपुर क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया गया है। आबकारी विभाग की टीम ने काशीपुर की वाइन फैक्टरी और बार में लगे फायर उपकरणों की जांच की। सोमवार को काशीपुर क्षेत्र के तीन स्थानों पर आबकारी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। सबसे पहले कुंडेश्वरी स्थित वाइन फैक्टरी और रामनगर रोड पर केला मोड़ पर दो स्थानों पर फायर उपकरण की जांच की। आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने बताया कि तीनों स्थानों पर मौजूद स्टॉफ को जागरूक करते हुए उन्हें फायर उपकरण से आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान सभी जगहों पर फायर उपकरण सही पाए गए हैं।