फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: वाइन फैक्टरी और बार में लगे फायर उपकरणों को परखा, आबकारी विभाग की टीम ने चलाया अभियान

हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Dec 2025 03:41 PM IST

गोवा के नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद काशीपुर क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया गया है। आबकारी विभाग की टीम ने काशीपुर की वाइन फैक्टरी और बार में लगे फायर उपकरणों की जांच की। सोमवार को काशीपुर क्षेत्र के तीन स्थानों पर आबकारी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। सबसे पहले कुंडेश्वरी स्थित वाइन फैक्टरी और रामनगर रोड पर केला मोड़ पर दो स्थानों पर फायर उपकरण की जांच की। आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने बताया कि तीनों स्थानों पर मौजूद स्टॉफ को जागरूक करते हुए उन्हें फायर उपकरण से आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान सभी जगहों पर फायर उपकरण सही पाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें