फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: केंद्रों पर धान खरीद न होने से भड़के किसान, अफसरों को बंधक बनाकर धरने पर बैठाया

हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Oct 2025 01:04 PM IST

ऊधमसिंह नगर जिले में धान खरीद शुरू किए जाने सहित कई मुद्दों को लेकर किसानों ने धरना दिया। धरने में पहुंचे डिप्टी आरएमओ सहित आरएफसी के कई अधिकारियों को बंधक बनाकर कई घंटे तक धरने में बैठाए रखा। पूछा कि माह का छह दिन निकल जाने के बाद रुद्रपुर, गदरपुर, जसपुर, बाजपुर और काशीपुर विकास खंड में धान खरीद क्यों नहीं शुरू हुई। कई घंटे तक चले किसानों ने उग्र धरने को लेकर प्रशासन परेशान रहा। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान गल्ला मंडी में जुटे और धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि जिले में केवल खटीमा और सितारगंज में ही धान खरीद हो रही है, बाकी के ब्लॉकों में खरीद ठप है। इसी बीच डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार किसानों की समस्या सुनने पहुंच गए। किसानों ने उन्हें दरी पर बैठा लिया। खुली पंचायत में किसानों ने कहा कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक डिप्टी आरएमओ बंधक रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें