फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: भुवन कापड़ी का सरकार पर हमला, विशेष सत्र बुलाने और अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग

हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Jan 2026 02:04 PM IST

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का कहना है कि सरकार यथाशीघ्र प्रदेश में ज्वलंत मामलों का निस्तारण के लिए विशेष सत्र बुलाए। सरकार की ओर से 20 सूत्रीय मांग के तहत वनवासियों को दूसरी जगह बैठाया गया। उन वनवासियों को आज अतिक्रमणकारी बताकर उजाड़ रही है। भू अधिकार न होने पर उन्हें अतिक्रमणकारी कह रही है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार जब बीएनएस की नई धारा लागू करने के लिए विशेष सत्र बुला सकती है तो उत्तराखंड के ज्वलंत मामलों के लिए क्यों नहीं। कापड़ी का कहना है कि सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में जितनी देरी करेगी उतने साक्ष्य से छेड़छाड़ होगी। सरकार को इस मामले में शीघ्र सीबीआई जांच करानी चाहिए। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बेटियां सुरक्षित नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें