रुद्रपुर के तराई क्षेत्र में एक बार फिर कोहरे ने दिक्कत बढ़ाई है। रविवार को सुबह घना कोहरा छाने से वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों में लाइट जलानी पड़ी। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। सुबह मौसम साफ था। सुबह सात बजे बाद वातावरण में कोहरा छाने लगा। देखते ही देखते घना कोहरा छा गया। आसपास के मकान तक नहीं दिखाई दे रहे थे। सुबह करीब दस बजे बाद कोहरा छंटने लगा था। ,सुबह 11 बजे बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।