काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया। वक्ताओं ने कहा कि इस बार भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जब तक कांग्रेस पूरे देश में अपनी सरकार नहीं बनाएगी वह चैन से नहीं बैठेगी। सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महाराणा प्रताप चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वहां पर एआईसीसी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा, पीसीसी सदस्य जितेंद्र सरस्वती, महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान, संदीप सहगल, मनोज जोशी, शिवम शर्मा, अर्पित मेहरोत्रा, प्रदीप जोशी आदि थे।