रुद्रपुर के पहाड़गंज में रहने वाली किशोरी ने आत्महत्या नहीं बल्कि मां बाप ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी। उन्होंने हत्या करने के बाद मोहल्लेवासियों को ही नहीं बल्कि रिश्तेदारों को भी किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कहकर गुमराह किया था। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।