काशीपुर में एसपीएनजी ग्रुप व रोटरी ग्रुप के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर रामनगर रोड स्थित काशी विश्वनाथ टेक्सटाइल मिल प्रा. लि. में रक्तदान शिविर का आयोजन गया। इस दौरान 42 लोगों ने रक्तदान किया। शनिवार को सुबह 9.30 बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अभय प्रताप सिंह, काशी विश्वनाथ टेक्सटाइल मिल के निदेशक शैलेंद्र मोहन सिंघल, रोटरी क्लब से योगेश जिंदल, पवन अग्रवाल, मनोज चौधरी, अनुराग सिंह, पुनीत बंसल आदि मौजूद रहे। यहां पर एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल से डाक्टरों की टीम भी मौजूद रही। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां 42 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।