फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाली ने काशीपुर शहर को दीपक की तरह चमकने का दिया भरोसा

हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:19 AM IST

काशीपुर में निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद शुक्रवार को नवनिर्वाचित मेयर को जिलाधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान 40 पार्षदों ने भी शपथ ग्रहण की। नगर निगम परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं शंखनाद के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ऐसे में कार्यक्रम भगवा मय नजर आया। परिसर में जय श्रीराम और आ रहे हैं भगवाधारी के नारे लगे। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दीपक बाली पार्षदों के साथ जीबी पंत इंटर कॉलेज से निगम परिसर पहुंचे। इस दौरान छोलिया नृत्य की प्रस्तुति से सभी का स्वागत किया गया। मंच पर मेयर बाली के साथ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, तरुण बंसल, पूर्व मेयर उषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, उर्वशी बाली, अमित नारंग, मोहन बिष्ट, लवीश अरोरा और राहुल पैगिया सहित 40 पार्षद विराजमान थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें