फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा में भाजपा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, सांसद अजय भट्ट समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया शुभारंभ

भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत किच्छा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अजय भट्ट, विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता ने पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को देश की सेवा के लिए समर्पित किया हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष के होने पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई, इस पखवाड़ा में अलग अलग तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें