फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: मानदेय न बढ़ने पर भड़कीं भोजन माताएं, निकाला जुलूस

खटीमा में मानदेय बढ़ोतरी, राज्य कर्मचारी का दर्जा, दुर्घटना बीमा समेत विभिन्न मांगों को लेकर भोजन माताओं ने शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन मांगें पूरी न होने पर अनिश्चकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन के बैनर तले बृहस्पतिवार को भोजन माताओं ने ब्लॉक कार्यालय परिसर से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण को ज्ञापन सौंपते हुए भोजन माताओं ने कहा कि कई सालों से काम करने के बावजूद उन्हें सिर्फ 3000 रुपये मानदेय ही मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 26000 रुपये किया जाए। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, दुर्घटना बीमा योजना का लाभ, पांच हजार रुपये बोनस देने और चुनाव ड्यूटी के दौरान मिलने वाला पैसा उनके खातों में भेजने की मांग की। भोजन माताओं ने कहा कि वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री ने उनका मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो साल बाद भी मानदेय नहीं बढ़ा है। वहां पर संगठन की जिलाध्यक्ष रेखा राना, चंद्रकला, जशोदा, पुष्पा देवी, शांति देवी, रेनू देवी, बीना, रश्मि, सुधा, अनीमा, शिखा राय, पारुल, पार्वती, कन्यावती, संक्रांति आदि थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें