खटीमा में पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 10वें दिन को भी जारी रहा। उन्होंने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बुधवार को बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश, बीएलओ के कार्य से मुक्त करने,बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने और फोन रिचार्ज की धनराशि समय पर देने की मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं धरना जारी रहेगा। वहां पर पुशविंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, राधा देवी, जमुना देवी, गीता चुफाल कमला बिष्ट, गंगा राना, कमला भट्ट, ममता आर्या, रेखा अधिकारी, मीना देवी, हरजीत कौर,नीलम देवी, माया देवी, पानमती, गीता सिंह, जया बसेड़ा, प्रेमा भट्ट, पुष्पा मेहता आदि थीं।