फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के वार्ड 31 में 17.31 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क

रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 31 में 17.31 लाख से सड़क का निर्माण किया जाएगा। रविवार को मेयर विकास शर्मा ने निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क का लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। निगम का लक्ष्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है बल्कि प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराना है। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों को चरणबद्ध रुप से अमल में लाया जा रहा है। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल महामंत्री पारस चुघ, संदीप वाल्मीकि, नरेश मिश्रा ,विजय, रजनी कोली, मीरा मौर्या, शालू अग्रवाल आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें