ब्लॉक सभागार कीर्तिनगर में मंगलवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर सहायक विकास अधिकारी दिलमणि जोशी ने नवनिर्वाचित 61 ग्राम प्रधानों और सहायक विकास अधिकारी प्रवीण नौटियाल ने 305 वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।