फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के 7 जिलों में हुई बर्फबारी, चंपावत जिला बर्फ की सफेद चादर में लिपटा

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Thu, 03 Feb 2022 11:43 PM IST


एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों मे भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम खासा बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जैसे जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते ठंड में जबर्दस्त इजाफा होगा। चंपावत जिले में बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिले हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में कई इलाके बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हुए हैं। मौसम के लिहाज से आने वाले कुछ दिन मुश्किल भरे रहेंगे  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें