मद्महेश्वर यात्रा के दौरान बीते शनिवार एक श्रद्धालु की मौत के बाद शव लाने के मामले में डीडीआरएफ और वन विभाग के बीच समन्वय की कमी सामने आई है। वन विभाग का आरोप है कि डीडीआरएफ टीम शव बीच रास्ते में छोड़कर वापस लौट गई, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों और श्रमिकों ने शव को रांसी मोटर मार्ग तक पहुंचाया।