रुद्रप्रयाग में त्योहारों के सीजन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री एवं अन्य को लेकर प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जिसमें बाजार में प्रयोग हो रहे 42 घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर जब्त किए गए। जबकि खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए गए। निरीक्षण के दौरान कई होटलों और ढाबों में व्यावसायिक सिलेंडरों के स्थान पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का प्रयोग पाया गया। इनमें कुल 42 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। साथ ही टीम ने मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। त्योहारों के समय मिलावटी मिठाइयों की संभावना को देखते हुए मिठाइयों के सैंपल लिए। यदि किसी भी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।