फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत 27 न्याय पंचायतों में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर

जनपद में सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आम जनता की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। शिविरों में आधार कार्ड बनाना, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक से संबंधित समस्याओं का निस्तारण, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों की जांच तथा मनरेगा के तहत रोजगार कार्ड भी शिविरों में बनाए जाएंगे। शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी, जो लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और आवश्यक परामर्श प्रदान करेगी। प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम कोर्ट एवं तहसीलदार की ओर से खतौनी और खाता-खतौनी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं जल, विद्युत और सड़क से जुड़ी जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर कार्य करेंगी। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यह बहुउद्देशीय शिविर 45 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत जनपद की 27 न्याय पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, जो 30 जनवरी तक संचालित रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करें और उनकी समस्याएं सामने रखें, ताकि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें