फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: सूचना का अधिकार अधिनियम पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Alka Tyagi Updated Tue, 10 Mar 2026 10:00 PM IST

सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 एवं सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के तत्वावधान में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन आयोजित सत्र में विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारी, सहायक लोक सूचना अधिकारी और पटल सहायक शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान अकादमी की उप निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी पूनम पाठक तथा एडवोकेट राजेश डिमरी ने सूचना का अधिकार अधिनियम और सेवा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम की बारीकियों को समझते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना आवश्यक है। साथ ही आरटीआई आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रशिक्षण में डिजिटल सूचना से जुड़े प्रावधानों पर भी चर्चा की गई और अधिकारियों को अधिनियम की धारा 2 से 11 तक का विशेष अध्ययन करने की सलाह दी गई। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी एवं प्रशिक्षण नोडल अधिकारी अनीता पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें