बसुकेदार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस की मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने अध्यक्षता की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें दर्ज हुई। रायडी की प्रधान सुधाता देवी ने प्रभावित गांवों में निशुल्क बिजली और पेयजल लाइन दुरुस्त करने की मांग रखी। एलएंडटी से प्रभावित गांवों में निशुल्क विद्युत आपूर्ति करने विषयक मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने गांव में आपदाग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त करने सहित अन्य मांगें भी रखी।