नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि रैतोली डंपिंग जोन से 20 साल पुराने कूड़ा का पालिका ने निस्तारण किया है और यहां का 90 प्रतिशत कूड़े का निस्तारण कर दिया गया है। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग पालिका को बदनाम करने के लिए कार्य कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।