फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: बैसाखी पर गंगा स्नान कर लौटी कुमड़ी गांव की मां कूष्मांडा, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

बैसाखी के पावन अवसर पर कुमड़ी गांव की अधिष्ठात्री मां कूष्मांडा तिलवाड़ा स्थित सूर्यप्रयाग में गंगा स्नान कर वापस मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर समिति अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने बताया कि मां कूष्मांडा सोमवार को गंगा स्नान के लिए सूर्यप्रयाग गई थीं। स्नान के बाद मां की डोली शिंशो, कंडाली, जेली, सिमली और नौलीपाणी होते हुए पैदल यात्रा कर पुनः मंदिर पहुंची। मां के आगमन पर पूरे क्षेत्र में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ मां का स्वागत किया। इस दौरान मां ने भक्तों और ध्याणियों को आशीर्वाद देते हुए कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान कई देवता पश्वाओं का भी अवतरण हुआ, जिन्होंने नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। अंत में मां की उत्सव डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर गर्भगृह में विराजमान हुई। इस अवसर पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें