फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सूचना देने को हेल्पलाइन जारी

इजरायल-ईरान के बीच बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू की है। प्रशासन ने खड़ी देशों में लोगों की जानकारी जुटाने के लिए परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यदि रुद्रप्रयाग का कोई व्यक्ति रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा या अन्य कारणों से खाड़ी देशों में रह रहा है और किसी समस्या में फंसा है तो उसकी सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए नाम, पता, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट नंबर सहित आवश्यक विवरण साझा करने को कहा गया है। उन्होंने नागरिकों को आपदा कंट्रोल रूम (मो. 8958757335, दूरभाष 01364-233727), जिला नियंत्रण कक्ष (मो. 7579257572) और एलआईयू निरीक्षक (मो. 9412939886) के नंबर जारी कर संपर्क करने को कहा है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे संचालित रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें