फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धूप खिलते ही दिखा केदारनाथ धाम का मनमोहक नजारा

शनिवार की बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम साफ होते ही केदारनाथ धाम का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। धूप खिलने के साथ ही धाम में यात्रा तैयारियों ने फिर रफ्तार पकड़ ली। बर्फबारी के चलते शनिवार को कार्य प्रभावित रहा, लेकिन रविवार को आसमान साफ होते ही बीकेटीसी के कर्मचारी और डीडीएमए की टीम ने बर्फ हटाने का कार्य दोबारा शुरू किया। धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों से लगातार बर्फ हटाई जा रही है, ताकि आगामी यात्रा से पहले व्यवस्थाएं सुचारु की जा सकें। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र को जल्द तैयार करने के लिए कार्य तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें