बीते दिनों रुद्रप्रयाग थाती बड़मा में हुए भालू के रेस्क्यू के दौरान छूटे भालू के बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त बड़ा दी है। उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ दिवाकर पंत ने बताया कि क्षेत्र में लगातार 18 सदसीय टीम निगरानी कर रही है। वहीं ड्रोन कैमरे व 10 कैमरे ट्रैप लगाए हैं। स्कूली बच्चों को सुबह विद्यालय जाते समय वन विभाग के कर्मियों की निगरानी में स्कूल भेजा जा रहा है, साथ ही जंगल जाकर चारा पत्ती लानी वाली महिलाओं को जागरूक कर सावधानियां बरतने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा यदि भविष्य में भालू की गतिविधि क्षेत्र में बढ़ती है, तो क्षेत्र में पिंजरा लगाने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्रवाही की जाएगी।