फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर फंदे से लटककर दे दी जान

कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में बृहस्पतिवार सुबह मुजफ्फरनगर निवासी यूट्यूबर आतिफ अब्बासी (32) का शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना निवासी आतिफ अब्बासी इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया गया कि वह मुजफ्फरनगर में एक युवती और उसके भाई के साथ किराये के कमरे में रहता था। बुधवार रात करीब 11 बजे वह कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा किराये पर लेकर ठहर गया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे आतिफ ने बिस्तर पर दीवार के सहारे तकिया लगाकर मोबाइल फोन खड़ा किया और युवती के साथ वीडियो कॉल शुरू की। इसके बाद उसने कमरे में फंदा लगा लिया। वीडियो कॉल के दौरान युवती ने दूसरे मोबाइल फोन के माध्यम से आतिफ के भाई को घटनाक्रम दिखाया। भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आतिफ के परिजन और ग्राम प्रधान कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों से मिली जानकारी और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की, जहां आतिफ का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  कलियर के गेस्ट हाउस में मृत मिले मुजफ्फरनगर निवासी यूट्यूबर आतिफ अब्बासी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था। इंस्टाग्राम पर उसके करीब चार लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वीडियो बनाने के शौक के चलते उसने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई थी। ग्राम प्रधान अय्यूब के अनुसार, आतिफ अब्बासी शादीशुदा था। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। बताया कि पत्नी के साथ उसकी कुछ अनबन चल रही थी, जिसके चलते पत्नी पिछले करीब पांच महीने से मायके में रह रही थी। इस पारिवारिक विवाद के कारण आतिफ मानसिक तनाव में भी था।बृहस्पतिवार को आतिफ की मौत की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वहीं, उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोशल मीडिया पर उसके फॉलोअर्स और प्रशंसकों में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें