फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू

सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य की शनिवार से शुरुआत की दी गई है। वहीं निर्माण कार्य प्रारंभ होने के चलते ट्रामा सेंटर से जुड़े वार्ड को अस्थाई रूप से रैन बसेरे में शिफ्ट कर इसको भी संचालित कर दिया है, ताकि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ट्रामा सेंटर के सौंदर्यीकरण निर्माण से आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। निर्माण कार्य के दौरान वार्ड को रैन बसेरे में शिफ्ट कर शुरू कर दिया गया है। यहां आवश्यक बेड और चिकित्सकीय स्टाफ की व्यवस्था की गई है, जबकि प्राथमिक उपचार की सुविधा इमरजेंसी के वार्ड में चल रही है। वहीं अस्थाई व्यवस्था के तहत साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों की रैन बसेरे में ड्यूटी भी लगाई गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी का कहना है कि ट्रामा सेंटर सौंदर्यीकरण होने के बाद इसका स्वरूप अलग रंग रूप में नजर आएगा। इससे मरीजों और कर्मचारियों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। वहीं मरीजों पर हर समय चिकित्सकों की निगरानी भी रहेगी, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें