देहरादून हाईवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय धन प्रकाश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे और दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे।