रुड़की में अम्बेडकर पार्क की सीमा की दीवार के काम को रुकवाने को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया है कि एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के चार घरों को जला डाला। इस हादसे में एक भैंस जल गई जबकि, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई।