परिवहन विभाग की ओर से आईएसबीटी और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रैवल एजेंट और बाइक रेंटल की दुकानों के लाइसेंस चेक किए गए। कार्रवाई के दौरान सात ट्रैवल एजेंट बिना कागजातों के ऑफिस संचालित करते पाए गए। जबकि साथ बाइक रेंटल के दुकान स्वामी लाइसेंस से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। आरटीओ ने सभी ट्रैवल एजेंसी संचालकों और बाइक रेंटल दुकानों के स्वामियों को एक सप्ताह के अंदर कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कागजात प्रस्तुत करने वाले लोगों की दुकानों की पुलिस बल की मदद से सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। शाम 5:00 बजे आरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया और आरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत विभागीय टीम के साथ आईएसबीटी पहुंची। इस दौरान उन्होंने ट्रैवल एजेंट के लाइसेंस चेक किये। कई कार्रवाई के दौरान कई ट्रैवल एजेंट लाइसेंस गुम होने, आवेदन करने, मोबाइल में होने आज का बहाना बनाते रहे। वहीं जांच के दौरान बाइक रेंटल स्वामियों की ओर से अपना अस्थाई पता शहर के इंदिरा नगर, सोमेश्वर नगर, आवास विकास कॉलोनी, चंद्रेश्वर नगर आदि के पत्ते दर्ज किए गए थे लेकिन वह दुकानों का संचालन आईएसबीटी से कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान कुछ बाइक रेंटल स्वामियों की ओर से अपनी पार्किंग बताई गई। बाकी अधिकांश लोगों ने सड़क किनारे ही स्कूटी पार्क कर रखी थी। जिससे यातायात भी बाधित हो रहा था। जो लोग आजाद नहीं दिखा पाए उन्हें आरटीओ प्रशासन है सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद ही दुकानों का संचालन करें। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से ऑफिस का संचालन करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से पुलिस बल की मदद से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कुल 25 टूर एंड ट्रैवल्स कार्यों की जांच की गई। जिनमें से लगभग 15 टूर एण्ड ट्रैवलर्स कार्यालय वैध पाए गए। तीन ट्रैवल एजेंसी संचालकों की ओर से नवीनीकरण के लिए प्राधिकरण में आवेदन किया गया है। कार्रवाई के दौरान एआरटीओ कार्यालय के प्रधान सहायक दीपक पांडेय और प्रवर्तन की टीम मौजूद रही।