फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से निकली भव्य शिव बरात, जमकर झूमे श्रद्धलु, झांकियां रहीं आकर्षण

अलका त्यागी Updated Tue, 17 Feb 2026 07:35 PM IST

महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन महंत कृष्णा पुरी के नेतृत्व में चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर से धूमधाम के साथ भव्य शिवबारात निकाली गई। नंदी पर सवार भगवान शिव के स्वरूप ने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा। शिवबारात में बाहरी राज्यों से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। चंद्रेश्वर महादेव की डोली शोभायात्रा में शिव भजनों की गूंज के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। बारात मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर हरिद्वार मार्ग, झंडा चौक, बड़ा बाजार, सुभाष चौक, त्रिवेणी घाट, घाट चौक होते हुए चंद्रभागा पुल से पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शिवबारात में हजारों श्रद्धालुओं ने होली के रंग-गुलाल और माथे पर चंदन का लेप लगाकर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवक-युवतियां नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। बाजारों में जगह-जगह व्यापारियों द्वारा फूलों की वर्षा कर शिवबारात का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें